दिल्ली शराब नीति केस में 9 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से निकले मनीष सिसोदिया
कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर सीबीआई की 9 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार रात सीबीआई दफ्तर से रवाना हुए। सिसोदिया ने कहा, "मैंने सीबीआई दफ्तर जाकर देखा कि सारा केस फर्ज़ी है और मुझे यह समझ में आया...कि...इस केस का सही मकसद दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' को कामयाब बनाना है।"