दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में 11 दिसंबर तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की हिरासत

दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कई दस्तावेज़ों को दाखिल किया जाना बाकी है। गौरतलब है कि सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Load More