दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने केसीआर की बेटी के हैदराबाद स्थित आवास पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी व बीआरएस की एमएलसी के. कविता के हैदराबाद स्थित आवास पर छापा मारा है। मामले को लेकर कविता को पहले भी समन भेजे जा चुके हैं। मामले में ईडी ने 2023 में भी कविता से पूछताछ की थी।

Load More