दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कोर्ट ने के कविता को 7 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व बीआरएस एमएलसी के कविता को 7 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा है। ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों के लिए हिरासत मांगी थी। इससे पहले कविता ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था।

Load More