दिल्ली शराब नीति मामले में 15 मई तक बढ़ाई गई मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा गया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने सिसोदिया को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था।