दिल्ली शराब नीति मामले में 5 बार पेश न होने के बाद ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा छठा समन
ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन भेजकर 19 फरवरी को पेश होने को कहा है। ईडी द्वारा भेजे गए पिछले 5 समन पर केजरीवाल पेश नहीं हुए थे। गौरतलब है कि ईडी की जांच में सहयोग न करने को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने भी केजरीवाल को समन भेजा था।