दिल्ली शराब नीति मामले में 'आप' नेताओं को ₹100 करोड़ देने में शामिल थीं कविता: ईडी
ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार बीआरएस एमएलसी के कविता को लेकर कहा है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर शराब नीति से लाभ उठाने की साज़िश रची थी। ईडी ने कहा कि कविता इस लाभ के बदले 'आप' नेताओं को ₹100 करोड़ देने में शामिल थीं।