दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली और पंजाब में 35 ठिकानों पर शुरू की छापेमारी
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली, पंजाब व अन्य राज्यों में करीब 35 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी शराब कारोबारियों, वितरकों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर चल रही है। मामले में सीबीआई ने भी एक एफआईआर दर्ज की है जिसमें दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है।