दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया ने इससे पहले अपने समर्थकों को संबोधन में खुद पर लगे आरोपों को 'झूठा' बताते हुए कहा, "मैं जेल चला जाऊं तो अफसोस मत करना...गर्व करना।" सीबीआई ने इस केस में अक्टूबर 2022 में भी सिसोदिया से पूछताछ की थी।