दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक के लिए बढ़ी
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई
तक के लिए बढ़ा दी गई है। गौरतलब है, सीबीआई ने मामले में मंगलवार को कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें पहली बार सिसोदिया का नाम दर्ज हुआ था। सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर कोर्ट 28-अप्रैल को फैसला सुनाएगा।