दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 2 जून तक बढ़ाई गई
दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्डरिंग के एक केस में शुक्रवार को दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 21 दिन बढ़ा दी। सिसोदिया अब 2 जून तक जेल में रहेंगे। गौरतलब है कि मामले में सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।