दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ाई गई

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गुरुवार को राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी। इससे पहले सिसोदिया को 18 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सिसोदिया को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।

Load More