दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया व संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 3 फरवरी तक बढ़ी
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 'आप' सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 3 फरवरी तक बढ़ा दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और व्यवसायी अमित अरोड़ा की ज़मानत पर कोर्ट ने 24 जनवरी के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।