दिल्ली शराब नीति मामले में सरकारी गवाह राघव मगुंटा के पिता को टीडीपी ने ओंगोल से दिया टिकट
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने राघव मगुंटा के पिता एम श्रीनिवासुलु रेड्डी को आंध्र प्रदेश की ओंगोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। आगामी चुनाव के लिए टीडीपी का बीजेपी के साथ गठबंधन है। श्रीनिवासुलु रेड्डी 2019 में वाईएसआरसीपी के टिकट पर ओंगोल से सांसद बने थे।