दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया को नहीं मिली ज़मानत, 18 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति मामले में 'आप' नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार को ज़मानत नहीं दी। इस मामले में अदालत के सामने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। वहीं, कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को करेगा और इस दिन सिसोदिया के वकील अपनी दलीलें रखेंगे।