दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया व संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 19 मार्च तक बढ़ाई गई
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के एक कोर्ट ने 'आप' नेता संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 मार्च तक बढ़ा दी है। वहीं, मामले में ईडी की जांच में सहयोग नहीं करने पर दिल्ली के एक कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरी बार समन भेजा है।