दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया व संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 2 मार्च तक बढ़ाई गई
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 'आप' नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 2 मार्च तक बढ़ा दी है। सिसोदिया पिछले साल फरवरी में जबकि सिंह अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 बार समन भेजा जा चुका है।