दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया व संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ी
राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 'आप' सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा को अंतरिम ज़मानत दे दी है। गौरतलब है, सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में जबकि सिंह को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।