दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए समन भेजा है। सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि सीबीआई ने उन्हें कल (17 अक्टूबर) सुबह 11 बजे अपने मुख्यालय में बुलाया है और वह जांच में सहयोग करेंगे। मामले में ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली में करीब 25 स्थानों पर छापे मारे थे।