दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में मनीष सिसोदिया को नहीं मिली ज़मानत
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा दर्ज आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। सिसोदिया को मामले में ईडी ने 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस में 31 मार्च को सिसोदिया की ज़मानत याचिका खारिज हुई थी।