दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में 'आप' नेता सर्वेश मिश्रा को मिली ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में 'आप' नेता सर्वेश मिश्रा को बुधवार को ज़मानत दे दी। कोर्ट ने उन्हें बिना अनुमति देश न छोड़ने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। ज़मानत मिलने पर उन्होंने कहा, "हमें अब मनीष सिसोदिया व संजय सिंह को...ज़मानत मिलने का इंतज़ार है।"