दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में 8 मई तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को शराब नीति से जुड़े ईडी के कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 8-मई तक बढ़ा दी। इससे पहले शुक्रवार को उनकी ज़मानत याचिका खारिज हुई थी। सिसोदिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नहीं रोक पाएंगे।"