दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, कई जगहों पर पारा 47 डिग्री से ऊपर
दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंच गया है। फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रविवार को देशभर में कम से कम आठ स्थानों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के नजफगढ़ में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया।