दिल्ली सरकार और एमसीडी ने 16 फरवरी को मेयर के चुनाव कराने पर सहमति जताई
दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली में 16 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने पर सहमति जताई है। अब यह प्रस्ताव लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना के पास मंज़ूरी के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले तीन बार चुनाव रद्द किए जा चुके हैं।