दिल्ली सरकार की विशेषज्ञ समिति ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की सिफारिश की

दिल्ली सरकार की विशेषज्ञ समिति ने राजधानी में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोलने की सिफारिश की है। समिति ने बुधवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को दोबारा खोलने की राय दी। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "हम जल्द-से-जल्द स्कूल खोलना चाहते हैं...लेकिन छात्रों की सुरक्षा पर...कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।"

Load More