दिल्ली सरकार के ग्रुप बी नॉन गज़ेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को मिलेगा ₹7,000 का बोनस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीपावली से पहले एलान किया है कि दिल्ली सरकार के ग्रुप बी नॉन गज़ेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को ₹7,000 का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली में ग्रुप बी नॉन गज़ेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों की संख्या करीब 80,000 है जिन्हें बोनस देने पर ₹56 करोड़ खर्च किए जाएंगे।