दिल्ली सरकार ने खुदरा शराब लाइसेंस की अवधि 2 महीने के लिए बढ़ाई
आबकारी नीति 2022-23 को मंज़ूरी मिलने में देरी होने के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की मौजूदा खुदरा दुकानों की लाइसेंस अवधि अगले दो महीने (31 जुलाई तक) के लिए बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने बताया, "आबकारी नीति 2022-23 को...दिल्ली मंत्रिमंडल ने 5 मई को अपनी बैठक में मंज़ूरी दी थी। इसे उपराज्यपाल की...मंज़ूरी मिलना बाकी है।"