दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं को लेकर एससी के फैसले के बाद सर्विसेज़ सचिव को हटाया
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर अपने पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद सर्विसेज़ सचिव आशीष मोरे को हटा दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगले कुछ दिनों में कई सारे अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले होंगे।