दिल्ली सरकार ने शराब की एमआरपी पर मिलने वाली छूट की खत्म, भीड़ का दिया हवाला
दिल्ली सरकार ने सोमवार को शराब की एमआरपी पर मिलने वाली छूट खत्म करने का आदेश दिया। आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि इसका उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता की पसंद को बढ़ावा देना था लेकिन दुकानों पर भीड़ बढ़ गई जिससे कोविड-19 मामले बढ़ सकते हैं। बकौल विभाग, इससे बाज़ार में गलत परंपराएं भी शुरू हो गईं।