दिल्ली सरकार ने हीट वेव के अनुमानों के बीच स्कूलों के लिए जारी किए दिशानिर्देश
दिल्ली सरकार ने हीट वेव के अनुमानों के बीच शिक्षा निदेशालय से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सर्कुलर के मुताबिक, दोपहर में छात्रों की असेंबली न आयोजित की जाए, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्लासेस के दौरान पानी पीने के लिए छात्रों को ब्रेक दिए जाएं और खुली जगह पर छात्र सिर ढककर रखें।