दिल्ली सरकार पीड़ितों को तुरंत मुआवज़ा दे: चांदनी चौक अग्निकांड पर सांसद खंडेलवाल
चांदनी चौक (दिल्ली) में आग की घटना पर वहां से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है, "दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं...लोगों ने बताया कि लगभग 50 दुकानें जल चुकी हैं...मौके पर ही मैं सभी अधिकारियों की मीटिंग बुला रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली की सरकार से पीड़ितों को तुरंत मुआवज़ा देने की मांग करता हूं।"