दिल्ली सरकार प्रदूषण के मद्देनज़र 10 दिवसीय 'एंटी ओपन बर्निंग' अभियान चलाएगी: गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों को बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनज़र मंगलवार से शहर में अगले 10 दिनों तक 'एंटी ओपन बर्निंग स्पेशल कैंपेन' चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, एमसीडी व अन्य विभागों की 611 टीमें ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई करेंगी।" सोमवार को दिल्ली में 410 एक्यूआई दर्ज हुआ था।