दिल्ली सीएम के आवास की मरम्मत में अनियमितताओं की खबरों पर एलजी ने मांगी रिपोर्ट
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले की मरम्मत में अनियमितताओं की खबरों के बाद इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को मरम्मत से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, इस मरम्मत पर ₹44.78 करोड़ खर्च किए गए हैं।