दिल्ली सीएम को उनके पद से हटाने के लिए 'हिंदू सेना' के अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके पद से हटाने के लिए 'हिंदू सेना' के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले हाईकोर्ट ने केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली एक अन्य याचिका को खारिज कर दिया था।