दिल्ली सीएम को जान से मारने की धमकियां लिखने वाले शख्स को मिली ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने मेट्रो स्टेशन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाला संदेश लिखने वाले शख्स को ज़मानत दे दी है। आरोपी के भाई के मुताबिक, उसका भाई 3-4 वर्षों से सीवियर डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित है और उसे दिल्ली के मानव व्यवहार एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में भर्ती कराया गया था।