दिल्ली सीएम को जेल में दें इलेक्ट्रिक केतली व कुर्सी-मेज़: तिहाड़ जेल प्रशासन से कोर्ट
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को शराब नीति मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के मद्देनज़र एक इलेक्ट्रिक केतली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने केजरीवाल को पढ़ने के लिए कुर्सी व मेज़ भी मुहैया कराने को कहा है।