दिल्ली सीएम को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचने से पहले रोका, उन्होंने खत्म किया मार्च
दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जो अब खत्म हो गया और वह पार्टी दफ्तर लौट गए हैं। बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च निकाल रहे मुख्यमंत्री को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर रोक दिया था। कुछ 'आप' समर्थक हिरासत में लिए गए थे जिन्हें छोड़ दिया गया है।