दिल्ली सीएम ने घायल को भर्ती न करने को लेकर 4 डॉक्टरों पर कार्रवाई के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक घायल आरोपी को चिकित्सा सहायता देने से मना करने को लेकर गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) व लोक नायक अस्पताल के कुल 4 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। वहीं, अब इस प्रस्ताव को दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के पास मंज़ूरी के लिए भेजा गया है।