दिल्ली सीएम ने जेल से भेजा संदेश, बोले- विधायक अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का करें निदान

सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को जेल में बंद अपने पति व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने बताया, "मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी विधायक रोज़ अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करें और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान करें। दिल्ली के 2 करोड़ लोग किसी भी वजह से दुखी नहीं होने चाहिए।"

Load More