दिल्ली सीएम ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, बोले- विधायक खरीदने की हुई कोशिश
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिस पर शनिवार को चर्चा होगी। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने 'आप' के विधायकों को खरीदने की कोशिशें कीं। केजरीवाल ने कहा, "इनका (बीजेपी) मकसद सरकार गिराने का है। जनता को दिखाने के लिए कि हमारे सारे विधायक हमारे साथ हैं...मैं यह प्रस्ताव पेश करता हूं।"