दिल्ली से आए एक शख्स ने 'लालटेन' का खूब प्रचार किया: बिहार में पीएम मोदी की रैलियों पर लालू

बिहार में मंगलवार को हुईं रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरजेडी पर दिए गए बयानों को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा, "गुजरात वाया दिल्ली से बिहार आए एक शख्स ने 'लालटेन' का खूब प्रचार किया।" दरअसल, पीएम ने आरजेडी के निशान 'लालटेन' का ज़िक्र करते हुए कहा था, "लालटेन से तो मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सकता।"

Load More