दिल्ली से उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। गौरतलब है, इस महीने की शुरुआत में क्रू द्वारा विमान में धुंआ देखे जाने के बाद दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई थी।