दिल्ली से पेरिस जा रहे एअर इंडिया के विमान की तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में हुई लैंडिंग
दिल्ली से पेरिस जा रहे एअर इंडिया के विमान की बुधवार को 'फ्लैप समस्या' के कारण आई तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के अनुसार, विमान में 210 यात्री सवार थे जिसे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस मामले में डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं।