दिल्ली से लापता हुई 45 वर्षीय महिला का शव ग्रेटर नोएडा में मिला, गले पर थे चोट के निशान
दिल्ली से शुक्रवार को लापता हुई 45-वर्षीय महिला का शव ग्रेटर नोएडा में मिला है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है और वह निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर क्लर्क के रूप में काम करती थी। बकौल पुलिस, महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।