दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने लगाए 'इंडिया-इंडिया' के नारे

राज्यसभा में सोमवार को 'दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023' पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेताओं ने 'इंडिया-इंडिया' के नारे लगाए। वहीं, एनडीए के सांसदों ने इस दौरान 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। दरअसल, 26 विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम 'INDIA' रखा गया है और विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Load More