दिल्ली हवाईअड्डे पर कोकेन के 85 कैप्सूल के साथ ब्राज़ीलियाई यात्री हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोकेन के 85 कैप्सूल के साथ एक ब्राज़ीलियाई यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इन कैप्सूल्स की कीमत करीब ₹11.28 करोड़ है। कस्टम अधिकारी ने बताया कि ब्राज़ीलियाई यात्री टी-3 पर आया था और हवाईअड्डे पर उसके सामान का एक्स-रे कराने के लिए उसे ग्रीन चैनल पर डायवर्ट कर दिया गया था।