दिल्ली हाईकोर्ट की अनुमति के बाद बीमार पत्नी से मिलने अपने आवास पहुंचे मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी से पीड़ित अपनी पत्नी से मिलने अपने आवास पर पहुंचे। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले में जेल में बंद सिसोदिया को सुबह 10 बजे से शाम 5-बजे के बीच पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। इस दौरान सिसोदिया फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते।