दिल्ली हाईकोर्ट ने करीब 26 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग रेप पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को 25-सप्ताह व 6-दिन की गर्भवती एक नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता को कम उम्र में मातृत्व का भार उठाने के लिए मजबूर किया गया तो उसकी पीड़ा और बढ़ जाएगी। कोर्ट ने पीड़िता की ओर से उसके पिता द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश दिया।

Load More