दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की श्रद्धा हत्याकांड की जांच सीबीआई को देने की मांग वाली याचिका
दिल्ली हाईकोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड की जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि उसे इस याचिका पर विचार करने का एक भी अच्छा कारण नहीं मिला। हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला ने एक कोर्ट को बताया है कि उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया था।