दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन को आईफा अवॉर्ड के लिए विदेश जाने की दी सशर्त अनुमति

दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के लिए सशर्त विदेश जाने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट ने जैकलीन को ₹1 करोड़ की एफडीआर जमा करने को कहा है जिसे उनके ना लौटने पर ज़ब्त किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन के खिलाफ कथित मनी लॉन्डरिंग केस में लुकआउट नोटिस जारी किया था।

Load More